शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव : पीएन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा में रविवार को ग्रामोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय बाबू नर्वदेश्वर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह, डायरेक्टर डॉ संदीप सिंह, प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने स्वर्गीय बाबूजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान …

पूराबाजार/अयोध्या। ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा में रविवार को ग्रामोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय बाबू नर्वदेश्वर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह, डायरेक्टर डॉ संदीप सिंह, प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने स्वर्गीय बाबूजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को शैक्षिक किट वितरित किया गया।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि बाबूजी ने जिस समर्पण और त्याग से क्षेत्र में शिक्षा का दीपक जलाकर सबको शिक्षित बनाने का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने का प्रयास जीवन पर्यंत करता रहूंगा। उन्होंने कहा शिक्षा दान सर्वोपरि है। विद्यार्थियों के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी ही अपने संस्थान और अपने माता पिता सहित राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं। संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है शिक्षित व्यक्ति ही समाज में बदलाव लाकर समाज को एक नई दिशा देने में सहायक होता है।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलने पर ही उनके व्यक्तित्व में निखार आता है और वह उत्कृष्ट छात्र बनकर उत्तम शिक्षा ग्रहण करने लगता है। कार्यक्रम में बीटीसी और बीएड के 650 छात्र छात्राओं को शैक्षिक किट वितरित किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में उग्रसेन सिंह, मुकेश सिंह रिंकू, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, नीरज तिवारी, सत्य बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, केपी पाल, शैलेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-‘अप्रैल, 2020 से कोविड व अन्य कारणों से 1.47 लाख से अधिक बच्चों ने खोए मां या पिता या दोनों’: एनसीपीसीआर

संबंधित समाचार