अयोध्या: सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले अलंकृत, इनको मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जन सहाय संगठन ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया है, जिसमें पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, चिकित्सक व अन्य लोग शामिल रहे। सामाजिक संगठन ने गरीबों को कंबल भी बांटे जन सहाय संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने अपने आवास पर सामाजिक क्षेत्र के लिए कार्य करने वाले …

अयोध्या। जन सहाय संगठन ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया है, जिसमें पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, चिकित्सक व अन्य लोग शामिल रहे।

सामाजिक संगठन ने गरीबों को कंबल भी बांटे

जन सहाय संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने अपने आवास पर सामाजिक क्षेत्र के लिए कार्य करने वाले 101 लोगों को भारतीय जन सहाय सेवा वीरता योद्धा रत्न से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद खिचड़ी महाभोज का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया गया।

पढ़ें: युवती की हत्या के मामले में पिता और चाचा को मिला अजीवन कारावास

शाम को गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। अर्चना तिवारी ने कहा उनका संगठन हमेशा गरीबों व दीन-दुखियों की सहायता के लिए तैयार रहेगा, जहां जरूरत पड़ेगी उनका संगठनों उनके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे उनके पति व संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अंतरिक्ष महाराज ने सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म कहा।

उन्होंने कहा अगर समाज में कोई अच्छा कार्य कर रहा है तो उसके मनोबल को बढ़ाने के लिए हमें-आपको योगदान देना चाहिए। इससे हमारे देश के युवाओं के अंदर प्रेरणा आएगी कि हमें भी देश व समाज के प्रति सेवा करनी चाहिए।

शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव : पीएन सिंह

पूराबाजार/अयोध्या। ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा में रविवार को ग्रामोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय बाबू नर्वदेश्वर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह, डायरेक्टर डॉ संदीप सिंह, प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने स्वर्गीय बाबूजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को शैक्षिक किट वितरित किया… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/change-in-society-is-possible-only-through-education-pn-singh/

संबंधित समाचार