चेन्नई : कोरोना के चलते 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद
चेन्नई। सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यालय 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह फैसला लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखकर किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए छात्रहित में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा को 31 …
चेन्नई। सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यालय 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह फैसला लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखकर किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए छात्रहित में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा को 31 जनवरी तक छुट्टी दी जाती है।
सरकार पहली से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पहले ही छुट्टी दे चुकी थी। इस विज्ञप्ति के साथ सभी कक्षाओं के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए 19 जनवरी को आयोजित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं व नई तिथि बाद में जारी की जाएगी।
यह भी पढ़े-
