भाजपा से लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा, जनता भी नाराज: अखिलेश
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के पूर्व मंत्री दारा …
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और अपना दल विधायक आरके वर्मा को पार्टी में शामिल कराने के बाद मीडिया कर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है गरीब लोग कुछ भी नहीं खरीद सकते। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।
वोट लेने के लिए हर नाटक करती है भाजपा
मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री के दलित के घर खिचड़ी खाने को लेकर कहा कि भाजपा वोट के लिए सब करती है। मुख्यमंत्री वोट के लिए खिचड़ी खा रहे हैं। अब उन्हें गोरखपुर में ही ठहर जाना है। भाजपा बताएं कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और एकेटीयू समेत अन्य स्थानों पर हुई भर्तियों में कितना सामाजिक न्याय किया है। अब धीरे-धीरे इनकी हर जगह पोल खुल रही है। भाजपा धीरे-धीरे सब कुछ निजी क्षेत्र में देकर आरक्षण खत्म कर देगी। इस बात को दलित और पिछड़ा समझता है। प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर हम तीन महीने में जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों और वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे।
सपा कार्यालय पर पुलिस का पहरा
टिकट न मिल पाने पर सपा नेता ने आत्मदाह का प्रयास का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने ऐन मौके पर रोक लिया। इसके बाद पुलिस और सतर्क हो गई। सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: बैडमिंटन के हाईवोल्टेज मुकाबलों में हिस्सा लेने राजधानी पहुंचीं पीवी सिंधु
