लखनऊ: सपा के दो एमएलसी, बसपा के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दो विधान परिषद सदस्यों घनश्याम लोघी और शैलेंद्र प्रताप सिंह, बसपा के पूर्वविधायक ओमप्रकाश के साथ ही पूर्व आईएएस राम बहादुर तथा कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश अध्यक्ष …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दो विधान परिषद सदस्यों घनश्याम लोघी और शैलेंद्र प्रताप सिंह, बसपा के पूर्वविधायक ओमप्रकाश के साथ ही पूर्व आईएएस राम बहादुर तथा कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में इन लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण भी भाजपा में शामिल

गौरतलब है कि विधान परिषद में सपा से घनश्याम लोघी से दो बार तथा शैलेंद्र प्रताप सिंह चार बार सदस्य रह चुके हैं। वहीं फिरोजाबाद से बसपा के विधायक रहे ओमप्रकाश, पूर्व आईएएस राम बहादुर तथा कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण भी भाजपा में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर एवं स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं को भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली एवं सबका साथ, सबका विकास जैसी जनकल्याणकारी नीतियों का समर्थन करने का भी ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: भाजपा से लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा, जनता भी नाराज: अखिलेश

लखनऊ: कोहरे ने पटरी से उतारा ट्रेनों का संचालन, यात्री हो रहे परेशान

कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। घंटों की देरी से ट्रेने चारबाग और लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ऐसे में आने वाले यात्रियों के साथ ही स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े यात्री भी परेशान हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते यात्रियों का बुरा हाल है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यूपी के 280 रेलवे स्टेशन रविवार को कोहरे के चपेट में रहे…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-fog-derailed-trains-passengers-getting-upset/

संबंधित समाचार