मुरादाबाद: गत्ता कारोबारी को 1.40 लाख का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। वेस्टेज गत्ता कारोबारी को एक लाख 40 हजार का चूना लगाने वाले को सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ठगी गई रकम में से 1.32 लाख रुपये, तीन चैकबुक, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, पांच सिम और एक मोबाइल बरामद किया है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। वेस्टेज गत्ता कारोबारी को एक लाख 40 हजार का चूना लगाने वाले को सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ठगी गई रकम में से 1.32 लाख रुपये, तीन चैकबुक, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, पांच सिम और एक मोबाइल बरामद किया है।

आरोपी ने बीमार मां के इलाज के लिए पैसे न होने पर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार देने की घोषणा की है।
रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर निवासी इकराम ने पेपर मिल के लिए वेस्टेज गत्ता खरीदने के नाम पर 1.40 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस के अलावा साइबर सेल को भी लगाया गया था। टीम ने रविवार को अगवानपुर फ्लाईओवर से आरोपी मोहम्मद खालिद पुत्र स्व. अनवार निवासी गली नंबर 11, मोहल्ला लद्दावाला थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद खालिद वर्तमान में उत्तराखंड के आईएसबीटी के पास पटेलनगर थानाक्षेत्र की आजाद कालोनी की गली नंबर चार में फात्मा मस्जिद पास स्थित तनवीर के मकान में किराए पर रहता है।

उसके कब्जे से पुलिस ने ठगी गई रकम में से 1.32 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, तीन एटीएम, तीन चैक बुक और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले कबाड़ी का काम करता था। इसलिए उनकी कार्यप्रणाली और मानसिकता को अच्छी तरह जानता था। इसीलिए उसने कबाड़ियों को ही चूना लगाने की योजना बनाई।

इसके लिए उसने अपनी मां की आईडी पर सिम खरीदे। इसके बाद जस्ट डायल नामक साइट से कबाड़ियों और पेपर फैक्ट्रियों के नंबर निकाल लिए। मोहम्मद खालिद ने अमित बनकर इकराम को फोन किया। बताया कि मैं वस्टेज गत्ते की सप्लाई करता हूं। आप को भी वेस्टेज गत्ता उपलब्ध करा सकता हूं। इसके बाद उसने अंजलि ट्रेडर्स से अगवानपुर के जीनियस पेपर मिल के नाम गत्ते का ट्रक बुक करा लिया।

इकराम को अपनी बातों में फंसाकर उसने तीन बार में उसकी मां संजीदा के खाते में एक लाख 40 हजार रुपये डलवा लिए। इस रकम को उसने एटीएम द्वारा निकाल लिया। उधर अंजलि ट्रेडर्स ने अगवानपुर पेपर मिल से अपनी रकम ले ली। इस तरह उसने इकराम को एक लाख 40 हजार रुपये का चूना लगा दिया। आठ हजार रुपये उसने खर्च कर लिए जबकि एक लाख 32 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद : रामपुर दोराहा से भटावली रूट पर चलीं दो ई-बसें, आज पांच बसों से सफर

संबंधित समाचार