अखिलेश यादव को वैक्सीन लगवा दें डिम्पल: ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश तो वैक्सीन लगवा नहीं रहे हैं, कोरोना प्रोटोकॉल भी तोड़ रहे हैं। उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात मानकर वैक्सीन लगवा ली है। अब तो 15-18 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन लगने लगी है। जनता भी वैक्सीन लगवाने के लिए …

लखनऊ। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश तो वैक्सीन लगवा नहीं रहे हैं, कोरोना प्रोटोकॉल भी तोड़ रहे हैं। उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात मानकर वैक्सीन लगवा ली है। अब तो 15-18 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन लगने लगी है। जनता भी वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर जा रही है। डिम्पल उन्हें भी वैक्सीन लगवा दें तो बहुत अच्छा होगा।

157 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की डोज

ब्रजेश पाठक ने रविवार को देश में कोरोना वैक्सीनेशन के महा अभियान के एक वर्ष होने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का एक साल आज पूरा हो गया है। अब तक 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। लगभग 66 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

91 करोड़ लोगों को पहली डोज लगाया जा चुका है। पिछले साल 2021 के जनवरी महीने की 16 तारीख को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। हर दिन औसतन 43 लाख डोज लगाई गई। प्रदेश में अबतक 22 करोड़ 91 लाख वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 13 करोड़ 63 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।

सीएम लगातार कर रहे हैं कोविड की स्थिति की समीक्षा

उन्होंने सबको वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले डेढ़ साल से नियमित प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते आ रहे हैं। वे नियमित हर स्तर पर वैक्सिनेशन और कोरोना से लड़ाई की तैयारियों का आंकलन और जरूरी दिशा निर्देश देते रहे हैं। 30 जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है, जबकि गौतमबुद्ध नगर सहित पांच जिलों की पूरी वयस्क आबादी टीके की पहली डोज की सुरक्षा मिल चुकी है।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.21 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, जबकि 58.28 प्रतिशत से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। बीते दिन तक 15 से 18 आयु वर्ग के करीब 37 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर ले लिया है और तीन लाख 87 हजार पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है।

पढ़ें: बाराबंकी: जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, 64 नए केस मिले, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार