मुरादाबाद : सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में गीतों की भी धूम
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब प्रत्याशी भी अपना प्रचार करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोई चुनावी गीत से, तो कोई इंस्टाग्राम व फेसबुक से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस बार पार्टियों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया रामबाण बनकर उभरी है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब प्रत्याशी भी अपना प्रचार करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोई चुनावी गीत से, तो कोई इंस्टाग्राम व फेसबुक से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
इस बार पार्टियों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया रामबाण बनकर उभरी है। क्योंकि कोरोना के कारण प्रत्याशी रैली की बजाए सोशल मीडिया पर ही प्रचार कर पा रहे हैं। शहर की गलियां भी चुनावी रंग में रंगने लगी हैं। इस बार बाजारों में आए गीत लोगों के वाहनों से लेकर जुबां पर आने लगे हैं। अब इन गीतों से ही लोगों का रुझान देखा जा सकता है। अब स्थानीय भाषाओं में लोकप्रिय गीतकार अपनी आवाजों से पार्टियों का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इन की गूंज चारों ओर सुनाई देने लगी है।
यह गाने सुने जा रहे
इस बार चुनाव में समर्थक नए अंदाज में अपने प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गीतों के माध्यम से पार्टियां प्रचार कर रही हैं तो वहीं समर्थक भी उनके गीतों की थाप पर झूमने लगे हैं। समर्थकों द्वारा शहर की गलियों में गीत बजाए जा रहे हैं। जिनमें जो राम को लाए हैं, यूपी में पूरे किए जनता से किए वादे, कोई न रोक पाए बीजेपी फिर से आए, बोल रहा यूपी परिणाम फिर से बदलने वाला है, अब कर लो विजय की तैयारी निश्चित जीत हमारी है, लकड़ी हूं लड़ सकती हूं को भी सुना जा रहा है।
