मुरादाबाद : आज से रद रहेगी पंजाब मेल समेत नौ जोड़ी ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के आलमनगर में रेललाइन दोहरीकरण व एनआई का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते लखनऊ-मुरादाबाद रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों को संचालन रद कर दिया गया है। जिसमें किसान एक्सप्रेस व सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेनें 24 जनवरी तक रद रहेगी। रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए मुरादाबाद रेल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के आलमनगर में रेललाइन दोहरीकरण व एनआई का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते लखनऊ-मुरादाबाद रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों को संचालन रद कर दिया गया है। जिसमें किसान एक्सप्रेस व सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेनें 24 जनवरी तक रद रहेगी।

रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल के आलमनगर में दोहरीकरण व एनआई के काम को मंजूरी मिली थी। शनिवार से रेलवे ने काम शुरु होने पर इस रूट की कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया। कोहरे के कारण पहले से कुछ ट्रेनों को दो दिनों के लिए रोका गया है। अब इस काम के कारण रूट की ट्रेनें आठ दिनों के लिए पूरी तरह से रद रहेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि आलमनगर में एनआई वर्क व रेल लाइन दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों को रद किया गया है।

बुकिंग और पार्सल क्लर्क का काम भी करेंगे टिकट कलेक्टर
मुरादाबाद। जल्द स्टेशन पर टिकट की चेकिंग करने वाले टिकट कलेक्टर बुकिंग व पार्सल बुकिंग र्क्लक का काम करेंगे। इसके लिए रेलवे ने सात कोचिंग क्लर्क व सह टिकट कलेक्टर पद पर भर्ती की है। इन्हें सभी पदों पर काम करने का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। कोरोना काल में कम कर्मी होने के बाद सभी पदों पर काम करने वाले कर्मियों को नियुक्त कर तैनात करना शुरू किया गया है। वाणिज्य विभाग में नए तैनाती वाले कर्मी का पदनाम कोचिंग क्लर्क (सीसी) सह टिकट कलेक्टर (टीसी) रखा गया है। मुरादाबाद में इस पद पर सात कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

 

 

संबंधित समाचार