अयोध्या: गाड़ियां चुराकर कबाड़ में बेचने वाले 7 आरोपी धरे गए, मिला ये सामान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पुलिस ने गाड़ियां चोरी कर उन्हें कबाड़ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हिस्ट्रीशीटर समेत कुल सात आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें पांच गाड़ियां चुराने का काम करते थे, जबकि एक चोरी का सामान खरीदता था और दूसरा कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, तीन असलहे व …

अयोध्या। पुलिस ने गाड़ियां चोरी कर उन्हें कबाड़ में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हिस्ट्रीशीटर समेत कुल सात आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें पांच गाड़ियां चुराने का काम करते थे, जबकि एक चोरी का सामान खरीदता था और दूसरा कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, तीन असलहे व कारतूस के अलावा 31400 रुपये की नकदी बरामद की गई है। एसएसपी शैलेष पांडे ने बताया कि आरोपियों से कुछ इनपुट मिला है। फिलहाल सभी को जेल भेजा रहा है।

काफी दिनों से चोरी कर रहे थे आरोपी

थाना रौनाही व राम जन्मभूमि के अंतर्गत दो वाहनों की चोरी होने के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई थी। लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान रौनाही और क्राइम ब्रांच की टीम को वाहन चोरों के बारे में कुछ इनपुट मिला और रविवार की शाम को कांटा चौराहे के पास से सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए रूदौली से सोहावल की तरफ आ रहे थे। इसी सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। हिस्ट्रशीटर आरोपी की पहचान अमित उर्फ गुड्डू (33) निवासी ग्राम व थाना हलियापुर सुल्तानपुर के रूप में हुई।

बाकी की पहचान संदीप शुक्ला (34) निवासी ग्राम बहादुरपुर मजरे लालपुर थाना जामो अमेठी, अमित शुक्ला (21) निवासी ग्राम पूरे सुफल शुक्ल का पुरवा थाना खण्डासा अयोध्या, आलोक सिंह (22), सत्यम सिंह (21) निवासी ग्राम बभनियावा थाना रौनाही जनपद अयोध्या, कुलदीप कबाडी (21) निवासी ग्राम व थाना जामो अमेठी व गंगाराम (22) ग्राम तिलवई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नेशनल हाइवे के किनारे ग्राम बरई खुर्द थाना रौनाही से एक ट्रैक्टर चोरी किया था। उपरोक्त ट्रैक्टर ट्राली की बरामदगी कस्बा जामो थाना जामो जनपद अमेठी से हुई है। ट्राली क्रय करने वाले व्यक्ति कुलदीप ने बताया कि उसने 28 हजार रुपये में ट्राली खरीदी थी, जिसे स्क्रैप में 40000 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने उस ट्रैक्टर को थाना मोहनलाल के एक गांव से बरामद कर लिया।

पढ़ें: लखनऊ: किसानों पर अन्याय करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे-अखिलेश यादव

संबंधित समाचार