बहराइच: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट, दो लोग गिरफ्तार
बहराइच। हटवा गोपाल गांव निवासी लोग सोमवार को पानी निकासी के मामले को लेकर जमीन पर अपना दावा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा गोपाल निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राम समूझ और …
बहराइच। हटवा गोपाल गांव निवासी लोग सोमवार को पानी निकासी के मामले को लेकर जमीन पर अपना दावा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा गोपाल निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राम समूझ और शीतल प्रसाद पुत्र तीराथराम का मकान आसपास बना हुआ है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को दोनों लोग पानी निकासी को लेकर दोनों लोग जमीन पर अपना दावा करने लगे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: गाड़ियां चुराकर कबाड़ में बेचने वाले 7 आरोपी धरे गए, मिला ये सामान…
मारपीट कर रहे दोनों लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई
दोनों पक्ष के लोग जमीन पर कब्जेदारी को लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक नारायण राय, सदानंद सिंह और अमित सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
बहराइच: राजौरी बॉर्डर पर शहीद हुए जांबाज सर्वजीत सिंह पंचतत्व में विलीन
जम्मू के राजौरी बॉर्डर पर शहीद सेना के जवान का रविवार को यहां उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिले में रिसिया विकास खंड के सिक्खनपुरवा गांव निवासी सेना के जवान सर्वजीत राजौरी बॉर्डर पर तैनात थे।
गुरुवार को ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों की फायरिंग में वह शहीद हो गये थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह तीन बजे घर पहुंचा। शहीद सर्वजीत सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिये क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। नानपारा बहराइच हाइवे से लेकर गांव तक लोगों की.. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें:https://amritvichar.com/bahraich-the-brave-sarvjit-singh-who-was-martyred-on-the-rajouri-border-merged-with/
