अयोध्या: गाजीपुर को हराकर बहराइच ने जीता एआरसीसी कप
अयोध्या। तारुन बाजार में एक महाविद्यालय के मैदान पर चल रही एआरसीसी कप रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को बहराइच और गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें बहराइच ने बाजी मारी। बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 41 रन टॉस जीतकर बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 41 …
अयोध्या। तारुन बाजार में एक महाविद्यालय के मैदान पर चल रही एआरसीसी कप रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को बहराइच और गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें बहराइच ने बाजी मारी।
बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 41 रन
टॉस जीतकर बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 41 रन बनाए। जवाब में गाजीपुर टीम 35 रन ही बना सकी। जिसके चलते बहराइच ने मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मुकेश पाण्डेय और प्रबंधक प्रेम वर्मा ने कप और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। उपविजेता गाजीपुर को कप के साथ नगद पुरस्कार दिया गया। इससे पहले पहले सेमीफाइनल में बेहराइच ने एनसीसी निधियावा की टीम को 3 रनों से पराजित किया।
फैजाबाद से मुकाबले में गाजीपुर ने 5 रनों से मैच जीता
दूसरा सेमीफाइनल एशियन क्लब फैजाबाद और गाजीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर ने 5 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। बहराइच के छोटू को मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान दिया गया।सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गाजीपुर के अनुज गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक गाजीपुर के राहत अंसारी ,स्टायलिश प्लेयर गाजीपुर के जावेद और मैन ऑफ द मैच रॉबिन रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, निर्भय सिंह, विवेक सिंह ने निभाई। समापन समारोह में परशुराम वर्मा महिला महाविद्यालय के प्रबन्धक प्रेम कुमार वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, अजीत सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, प्रशांत वर्मा, ग्राम प्रधान हरीराम निषाद आदि के अलावा कमेटी के सदस्य संजय सिंह, दीपू सिंह, अमर सिंह, आयूष, शिवम आदि खेल प्रेमी रहे।
ये भी पढ़ें: बहराइच: 90 वर्षीय वृद्धा को अज्ञात लोगों ने छोड़ा, रोता-बिलखता देख इन्होंने अपनाया…
