बहराइच: कब्जा हटवाने गए मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर के पारा परसरामपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने पहुंचे। यहां पर दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मजिस्ट्रेट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस और मजिस्ट्रेट के …

बहराइच। फखरपुर के पारा परसरामपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने पहुंचे। यहां पर दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मजिस्ट्रेट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव होता रहा।

पथराव में कई ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी हबहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसरामपुर निवासी गुड्डू पुत्र भिल्लू बेग और रिजवान के बीच जमीनी मामले को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। रिजवान अहमद और गुड्डू जमीन पर अपना अपना दावा करते हैं। दोनों का वाद भी दीवानी न्यायालय में चल रहा है।

पुलिसकर्मियों के सामने ही होता रहा पथराव

न्यायालय के आदेश पर रिजवान की तरफ से कब्जा हटवाने के लिए सोमवार कैसरगंज के नायब तहसीलदार विजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वह जमीन पर से कब्जा हटवाने लगे। इसी दौरान गुड्डू बेग पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दबंगों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे मजिस्ट्रेट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी के सामने ही दोनों पक्षों ने खूब हंगामा किया।

इसके बाद लोगों ने जमकर पथराव करते हुए खूब बवाल काटा। वहीं पथराव में दोनों तरफ से अमन, कुमार, आवेश, तौसीब बेग, मेराज अहमद, अशजद समेत 13 लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

कब्जेदारों को दी गई थी नोटिस

नायब तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि रिजवान की जमीन पर कुछ लोंगो ने कब्जा कर लिया था। दिवानी न्यायालय 2009 के आदेश पर कई बार नोटिश भेजी गई थी। पांच महीने पूर्व भी नोटिस दी गई थी, जब हम लोग कब्जा हटवाने गए तो इन लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया।

वहीं एसओ परमानन्द तिवारी ने बताया कि तौसीब बैग कबाड़ी की तरफ से तहरीर मिली है। दूसरी तरफ से तहरीर अभी तक हमको नहीं मिली। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मजिस्ट्रेट के वाहन पर पथराव का दर्ज हुआ केस

थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस, मजिस्ट्रेट के साथ कब्जा हटवाने गई थी। लोगों ने वाहन पर पथराव किया है। पथराव में मजिस्ट्रेट का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। इसका मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के अन्न संकल्प को लेकर गरजे सीएम योगी, बताया ढोंग…

संबंधित समाचार