मुरादाबाद : चुनावी ड्यूटी से बचने को ले रहे ‘संक्रमण’ का सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। खुद को रोगग्रस्त बताकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने की जुगत में लगे कर्मियों को मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। सीडीओ के पास अब तक ड्यूटी कटवाने के लिए 10 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार में ड्यूटी काटने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। खुद को रोगग्रस्त बताकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने की जुगत में लगे कर्मियों को मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। सीडीओ के पास अब तक ड्यूटी कटवाने के लिए 10 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार में ड्यूटी काटने पर विचार किया जाएगा।

जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 1139 मतदान केंद्रों के 2667 बूथों बनाए गए हैं। यहां 14 फरवरी को मतदान होगा। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। जल्द कार्मिकों की ड्यूटी तय कर दी जाएगी। ऐसे में चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए विकास भवन में आवेदन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीडीओ के पास अब तक 10 आवेदन आ गए हैं। कई कर्मी कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट दिखा चुनाव प्रशिक्षण से दूरी बनाने की फिराक में हैं। ऐसे कर्मियों की प्रशासनिक स्तर पर जांच कराई जाएगी।

कर्मियों पर होगी कार्रवाई
चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। सीडीओ आनंद वर्धन ने बताया कि जो कर्मी बिना उचित कारण दिए चुनाव प्रक्रिया से गायब रहेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिले में जिन विभागों के अधिकारियों ने अपने कर्मियों का डाटा नहीं दिया है, उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

21 से शुरू होगा प्रशिक्षण
पहले चरण में 21 जनवरी को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण होगा। एक फरवरी को दूसरे चरण का प्रशिक्षण होगा। 10 फरवरी को मास्टर ट्रेनर का पहले व दूसरे, मतदानकर्मियों का पहले व दूसरे और माइक्रो ऑब्जर्वर का पहले और दूसरे चरण वालों का प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा। मतगणनाकर्मियों का पहला व दूसरा प्रशिक्षण दो-दो पालियों में कराया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा कर्मी मतदान कराने वाले हैं। पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार