बाराबंकी: आग का गोला बनी पिकप, चारों तरफ फैली अफरा-तफरी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी। कोठी के छोटा मझियावा गांव के पास माइनर पुलिया के निकट पिकअप में अचानक आग लग गई। इससे पिकप गाड़ी तेजी से जलने लगी। इस दौरान आग लगते ही दहशत और अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर आ रहे वाहन रुक गए। आग लगते ही घटनास्थल पर लग गया मजमा थोड़ी ही देर में आसपास …

हैदरगढ़/बाराबंकी। कोठी के छोटा मझियावा गांव के पास माइनर पुलिया के निकट पिकअप में अचानक आग लग गई। इससे पिकप गाड़ी तेजी से जलने लगी। इस दौरान आग लगते ही दहशत और अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर आ रहे वाहन रुक गए।

आग लगते ही घटनास्थल पर लग गया मजमा

थोड़ी ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोठी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक मिल गया है। उसका बयान लिया जा रहा है। वहीं चालक का कहना है कि उसने गाड़ी की मरम्मत भी कराई थी। आग कैसे लगी उसे नहीं पता।

बाराबंकी: जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, 64 नए केस मिले, मचा हड़कंप

जिले में रविवार को कोरोना के 64 और नए केस पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1120 पहुंच गई है। जिले में रविवार को 1774 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। लापरवाही के चलते जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बढ़ते केसेज के चलते जिले में स्कूल कॉलेज 23 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। टीकाकरण के लिए अवश्य विद्यालय खोले जाएंगे।

जहां एक और भारत मे कोरोना के मामले तीन लाख के आंकड़े को छूने बेताब हैं, वही जनपद बाराबंकी में एक हजार एक सौ से अधिक कोरोना के मामले आ चुके। फिर भी लोगों में लापरवाही की कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा पिछले दिनो व्यापारियों के लिए एक आदेश पारित किया गया था की मास्क नहीं तो सामान नहीं, जिसका अनुपालन कहीं दिखता नजर नहीं आता। ग्राहक की क्यों बात करें स्वयं दुकानदार भी मास्क…. पूरी खबर पढ़ें: UP Election 2022: आगरा में भाजपा, कांग्रेस और सपा समेत छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

संबंधित समाचार