बिजनौर : चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए किसान प्रयागराज रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद/बिजनौर, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए दर्जनों किसान सोमवार को रवाना हुए। चिंतन शिविर में किसानों और जनता पर दर्ज होने वाले फर्जी मुकदमों का मुद्दा उठाएंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर बाठ के …

नजीबाबाद/बिजनौर, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए दर्जनों किसान सोमवार को रवाना हुए। चिंतन शिविर में किसानों और जनता पर दर्ज होने वाले फर्जी मुकदमों का मुद्दा उठाएंगे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर बाठ के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाले भाकियू के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पहुंचे। तोमर ने कहा कि भाकियू के किसान चिंतन शिविर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में पूरे देश के किसानों की समस्याओं पर चिंतन व मंथन कर आगे की रणनीति बनायेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लगने वाले इस माघ मेले के दौरान आयोजित किसान चिंतन शिविर में किसानों की फसलों की ख़रीद एमएसपी पर नहीं होने, गन्ना भुगतान समय पर न होने व धान खरीद में हो रही मनमानी और किसानों पर सरकार द्वारा जबरदस्ती मुकदमे लगाकर किए जा रहे शोषण का मुद्दा उठायेंगे। चिंतन शिविर में में जिला महासचिव नरदेव सिंह, होशियार सिंह, सन्नी चौधरी, डॉ विजय सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, सतनाम सिंह आदि रवाना हुए।

संबंधित समाचार