लखीमपुर खीरी: लूट मामले में फरार अंतरराज्यीय ईनामी लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा बरामद
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार । सदर कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पंद्रह हजार रुपये के इनामी शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी का चालान भेजा है। उसके खिलाफ दिल्ली, पीलीभीत आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 …
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार । सदर कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पंद्रह हजार रुपये के इनामी शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी का चालान भेजा है। उसके खिलाफ दिल्ली, पीलीभीत आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में एक लूट सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जिसमे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के भटपुरवा अलीगंज निवासी अमर सिंह उर्फ बोना पुत्र राम सिंह फरार चल रहा था।
जिसे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली की स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल विजय शर्मा ने मनीष यादव, हेमंत के साथ शातिर बदमाश अमर सिंह को शिवाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस भी बरामद और 5430 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली गोला के अलावा पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी, दिल्ली में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।
