दोहरीकरण कार्य के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर रेलवे के आलमनगर-ट्रान्सपोर्ट नगर के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक नॉन इंटरलॉक कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों काे निरस्त और कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त सिंगरौली से 20 एवं 22 …

लखनऊ। उत्तर रेलवे के आलमनगर-ट्रान्सपोर्ट नगर के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक नॉन इंटरलॉक कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों काे निरस्त और कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • सिंगरौली से 20 एवं 22 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नं.15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • टनकपुर से 19 एवं 21 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नं. 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • शक्तिनगर से 19, 21, 23 एवं 24 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नं. 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • टनकपुर से 18, 20, 22 एवं 23 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नं. 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस।
  • कासगंज से 17 से 22 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन नं. 05380 कासगंज-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस।
  • लखनऊ जं. से 18 से 23 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन नं. 05379 लखनऊ जं.-कासगंज एक्सप्रेस।
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई से 18 से 23 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन नं. 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।
  • लखनऊ जं. से 18 से 23 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन नं. 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: क्या चाहती है बांगरमऊ विधानसभा की जनता?, आप भी जानिए

इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा

  1. ट्रेन नं. 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 18 जनवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  2. ट्रेन नं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 21 जनवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  3. ट्रेन नं. 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-आसाम एक्सप्रेस 22 जनवरी को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  4. ट्रेन नं. 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 19 जनवरी को 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  5. ट्रेन नं. 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 22 जनवरी को 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: यहां काली माता की मूर्ति दिन में तीन बार बदलती है अपना रूप, नदी के बीचों बीच बसा है अद्भुत धाम

संबंधित समाचार