गोण्डा: ट्रेन पर चढ़ा युवक धू-धू कर जला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक तेल टैंकर वाली ट्रेन पर चढ़ गया जिससे हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर जलने से उसकी मृत्यु हो गई। तेल के टैंकर पर चढ़ गया था युवक पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नलगंज रेलवे स्टेशन …

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक तेल टैंकर वाली ट्रेन पर चढ़ गया जिससे हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर जलने से उसकी मृत्यु हो गई।

तेल के टैंकर पर चढ़ गया था युवक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नलगंज रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के पास एक अज्ञात युवक जैसे ही ट्रेन के ऊपर चढ़ा, वह ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक वह धू-धू कर जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड का विद्युतीकरण किया गया है, जिसका निरीक्षण गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक और आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ किया। प्रखंड पर पड़ने वाले स्टेशन पर मौजूद संसाधनों की जांच की। बताया कि प्रखंड पर जल्द ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर अभी तक ट्रेनों का संचालन डीजल से किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने 60.118 किलोमीटर रेल प्रखंड का विद्युतीकरण किया है।

नवीन कार्य का गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक डॉक्टर मोनिका अग्निहोत्री, रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान, परियोजना निदेशक सुधाशु कृष्ण डूबे और मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर धर्मेंद्र यादव ने स्पेशल ट्रेन से प्रखंड पर हुए कार्य का गुरुवार को जायजा… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/train-will-run-at-the-speed-of-80-kmph-on-gonda-bahraich-rail-section/

संबंधित समाचार