बरेली: आप के प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ होने का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए आम आदमी पार्टी और इंतजार कर रही है। जनपद में नौ विधानसभा सीटों के चार उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट पहले चरण में जारी हो चुकी है लेकिन दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले पार्टी के स्थानीय नेताओं की रायसुमारी पर प्रदेश स्तर …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए आम आदमी पार्टी और इंतजार कर रही है। जनपद में नौ विधानसभा सीटों के चार उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट पहले चरण में जारी हो चुकी है लेकिन दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले पार्टी के स्थानीय नेताओं की रायसुमारी पर प्रदेश स्तर के नेता भी मंथन कर रहे हैं। अभी पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में पार्टी की ओर से चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों के सूची में नाम होने और न होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
हाईकमान से जुड़े नेताओं की मानें तो इसके पीछे कुछ सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का प्रदर्शन पार्टी के हित में नहीं रहा है। इसी वजह से कुछ संभावितों की जगह दूसरे उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान अपनी मुहर लगा सकता है। शनिवार को लखनऊ से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में शहर विधानसभा, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर और नवाबगंज सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई थी।

कैंट सीट से शिवरी चौधरी, आंवला से राम सिंह मौर्य , बहेड़ी से आसिफ रजा और भोजीपुरा सीट से डा. महेंद्र सिंह राणा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारी में लगे इन नेताओं के नाम की घोषणा दो से तीन दिन में हो सकती है। आप के जिला प्रवक्ता शाने अली का कहना है कि चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर संभवत: कुछ सीटों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। बहरहाल सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों में लगे हैं।

यह भी देखे-

संबंधित समाचार