बहराइच: मंदिर का ताला काटकर चोरों ने पार किया मूर्ति से नथुनी और नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल चौकी से चंद कदम की दूरी पर बीबीपुर गांव में स्थित काली मंदिर का चोरों ने ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने मूर्ति से सोने की नथुनी और चार हजार रुपए की नकदी चुरा ली। मंदिर के पुजारी ने चोरी की तहरीर चौकी पर दी है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम …

बहराइच। जरवल चौकी से चंद कदम की दूरी पर बीबीपुर गांव में स्थित काली मंदिर का चोरों ने ताला काट दिया। इसके बाद चोरों ने मूर्ति से सोने की नथुनी और चार हजार रुपए की नकदी चुरा ली। मंदिर के पुजारी ने चोरी की तहरीर चौकी पर दी है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में मार्ग चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर काली मंदिर है। गांव निवासी धर्मराज पुत्र त्रिभुवन मंदिर में पूजा का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह सात बजे जब पुजारी मंदिर गया तो मुख्य द्वार और गर्भ गृह का ताला आरी से कटा मिला। साथ ही मूर्ति से नथुनी गायब मिली।

चोर गर्भगृह में रखा दान पात्र भी चुरा ले गए। जिसमें लगभग चार हजार रूपए नकदी थी। पुजारी ने चौकी पर तहरीर दी। चौकी इंचार्ज शिवकुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का पता नहीं लग सका है।

बरेली: बरेली मंडल में चुनाव में 2500 से अधिक बसें लगेंगी

मतदान कराने वाले कर्मचारियों को ट्रकों से बूथ पर मतदान कराने के लिए नहीं भेजा जाएगा। मतदान कर्मियों की सुरक्षा व कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए चुनाव आयोग बसों से बूथों पर पोलिग पार्टियों को भेजने की तैयारी में है। जिसको लेकर बरेली मंडल में 2500 से अधिक स्कूल और मिनी बसों का इंतजाम किया जा रहा है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 925 बसों की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए अधिकारी स्कूल मालिकों को नोटिस भेजकर बसें मुहैया कराने को कह रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: बरेली मंडल में चुनाव में 2500 से अधिक बसें लगेंगी

संबंधित समाचार