IND vs SA : पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बताई ODI के लिए प्लेइंग-11, केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे शिखर धवन!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब केएल राहुल की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 19 जनवरी को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें पार्ल के मैदान में आमने-सामने होंगी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल  के साथ ओपनिंग करने …

नई दिल्ली। भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब केएल राहुल की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 19 जनवरी को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें पार्ल के मैदान में आमने-सामने होंगी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल  के साथ ओपनिंग करने कौन उतरेगा?

लेकिन इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्विटर पर अपनी प्लेइंग-11 बताई। जिसमें केएल राहुल और शिखर धवन को ओपनिंग के लिए रखा है, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली को उतारा गया है। वसीम जाफर ने अपनी टीम में दो स्पिनर्स को जगह दी है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है।

वसीम जाफर की प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर या सिराज, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें…
Rohit Sharma Fitness Update: जल्द मैदान पर नजर आएंगे रोहित शर्मा, जानें कब से कर सकते हैं वापसी

क्या विराट कोहली की जगह लेंगे जसप्रीत बुमराह? भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा- अगर मिली कप्तानी तो मेरे लिए सम्मान की बात

IPL 2022: इन तीन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, इतने करोड़ देगी अहमदाबाद की टीम

संबंधित समाचार