यूपी चुनाव 2022: सांसद रीता बहुगुणा इस्तीफा देने को तैयार, अगर भाजपा ने ऐसा किया तो…
लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भगदड़ मची हुई है। कई नेता भाजपा का साथ छोड़कर सपा समेत दूसरे दलों का दामन थाम चुके हैं। ऐसे एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी पार्टी से नाराज चल रही हैं। ऐसे में …
लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भगदड़ मची हुई है। कई नेता भाजपा का साथ छोड़कर सपा समेत दूसरे दलों का दामन थाम चुके हैं। ऐसे एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी पार्टी से नाराज चल रही हैं। ऐसे में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया देते कहा, मेरा बेटा 12 साल से बीजेपी में काम कर रहा है। ऐसे में उसने टिकट मांगा है। यह उसका अधिकार भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, अगर पार्टी उनके बेटे को टिकट देती है, तो वे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
सांसद रीता बहुगुणा ने कहा, ये बात उन्होंने भाजपा नेतृत्व को भी बता दी है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने राजधानी लखनऊ कैंट से टिकट की मांगा की है। जो उसका अधिकार भी है। पिछले 12 साल से मेरा बेटा वहां काम कर रहा है। उसके टिकट के लिए मैं क्यों बात करूंगी। मैं तो अपने मंडल के मामले को लेकर मुलाकात की थी। उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर पर दिल्ली में हुई बैठक के दौरान रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल हुईं थी।
इसका साथ ही भाजपा सांसद ने कहा, अगर पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है, तो मैं सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। न ही मैं 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा, मैं ये पहले ही ऐलान कर चुकी हूं।
कई सांसद अपने बेटे के लिए मांग रहे टिकट
भाजपा में कई सांसद हैं, जो अपनी सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटे-बेटियों को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट सीट से अपने बेटे मयंक जोशी को चुनाव लड़ाना चाहती हैं। रीता बहुगुणा जोशी इस सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं और अब वो इस सीट से अपने बेटे को विधायक बनाना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022 : पंजीकरण कराएं… तीन सौ यूनिट बिजली फ्री पाएं, सपा कल से चलाएगी अभियान
