अयोध्या: ठंड है प्रचंड…हृदय रोगियों की संख्या में हुआ इजाफा
अयोध्या। इस समय ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। नतीजतन हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। जिला चिकित्सालय में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, जो छाती में दर्द की शिकायत के साथ आ रहे हैं। साथ ही जिन्हें दिल की बीमारी नहीं है वह भी चिकित्सक के पास सीने …
अयोध्या। इस समय ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। नतीजतन हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। जिला चिकित्सालय में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, जो छाती में दर्द की शिकायत के साथ आ रहे हैं। साथ ही जिन्हें दिल की बीमारी नहीं है वह भी चिकित्सक के पास सीने में तकलीफ की प्रॉब्लम के साथ पहुंच रहे हैं।
अयोध्या के जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से 1500 की ओपीडी होती है, लेकिन कोरोना व ठंड के कारण मरीजों की संख्या काफी हद तक घटी है। अधिक से अधिक 600 से 800 पेशेंट ही रोज पहुंच रहे हैं। चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विेदी ने बताया कि ठंडी हवाएं चलने से पुराने हृदय रोगियों की परेशानियां बढ़ गई है।
सर्दी से नस सिकुड़ने के कारण रक्त संचार प्रभावित होने पर अचानक ह्दयाघात होने के केस भी बढ़ जाते हैं। फिलहाल मौसम ठंडा होने के कारण प्रतिदिन दिल की बीमारी से जुड़े 30 से 50 मरीज अस्पताल आ रहे हैं, जिन्हें जांच के बाद दवाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अमूमन मरीज 45 वर्ष के ऊपर के ही हैं। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है।
अस्पतालों में एक भी हार्ट स्पेशलिस्ट नहीं
अयोध्या जिले में हार्ट स्पेशलिस्ट सरकारी डॉक्टर नहीं है। जिला चिकित्सालय में दिल के मरीजों का फिजिशियन ही उपचार करते हैं। इसके अलावा मरीजों को या प्राइवेट हॉस्पिटल के भरोसे रहना पड़ता है या फिर ट्रीटमेंट के लिए लखनऊ जाना पड़ता है। जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी का कहना है कि सरकारी अस्पताल में भी एक हार्ट स्पेशलिस्ट नहीं है। फिजिशियन ही दिल के मरीजों का ट्रीटमेंट करते हैं।
बुजुर्ग सुबह टहलने न जाएं
आम घरों में देखा गया है कि घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह टहलने जरूर जाते हैं। अगर अभी भी जा रहे हैं तो रुक जाएं। चिकित्सकों का मानना है कि जब तक शीतलहर चल रही है तब तक टहलने न जाएं। दिन खुलने के बाद ही टहलें।
युवाओं के लिए विशेष टिप्स
ओपीडी में 30 से 45 साल तक के मरीज भी आ रहे हैं। इन्हें भी छाती में दर्द, हृदय के आसपास दर्द की शिकायत रहती है। चिकित्सकों का कहना है कामकाज करने वाले लोगों को बाइक चलाते वक्त खूब ढककर निकलना चाहिए। कभी-कभी एसिडिटी की भी प्रॉब्लम हो जाती है। फिटनेस के लिए योग व व्यायाम करें।
ध्यान रखें…
1-बाजार का खाना और चटपटा भोजन खाने से बचें।
2-हृदय के आसपास और छाती में दर्द होने पर ईसीजी और ईको कराएं।
3- दोपहिया वाहन पर चलाते वक्त दस्ताने पहनें, कानों को ढककर रखें।
4-दिन में करीब पांच लीटर गुनगुना पानी जरूर पीएं।
5-रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित रखें।
6- घर में नियमित योग की आदत डालें।
यह भी पढ़ें:-यूएई में ड्रोन हमले में मारे गये दो भारतीयों की हुई पहचान, छह घायलों में भी दो भारत के
