बहराइच: पत्नी की विदाई न करने से क्षुब्ध युवक ने मकान में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राम गांव क्षेत्र के खुसलीपुरवा गांव में युवक पत्नी की विदाई कराने गया। परिवार के लोगों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने फूस में मकान में आग लगा दी। ससुर ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम …

बहराइच। राम गांव क्षेत्र के खुसलीपुरवा गांव में युवक पत्नी की विदाई कराने गया। परिवार के लोगों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने फूस में मकान में आग लगा दी। ससुर ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत के मजरा खुसलीपुरवा गांव निवासी बंशीधर पुत्र हनुमान दत्त ने अपनी पुत्री का विवाह भूपेंद्र शुक्ला उर्फ चमन के साथ किया है।

थाने में तहरीर देकर कहा है कि दामाद बेटी की विदाई के लिए सोमवार को आया था, लेकिन बेटी की विदाई नहीं की गई। इससे दामाद नाराज हो गया। उसने धमकी दी। मंगलवार तड़के सुबह चार बजे दामाद ने फूस के मकान में आग लगा दी। जिससे पूरा मकान जल गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। दामाद ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राम गांव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत पांच माओवादियों को किया ढेर

तो इसलिए नहीं कर रहे विदाई

खुसलीपुरवा गांव निवासी बंशीधर शुक्ला ने पुलिस को बताया कि दामाद पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही जान से मरने की धमकी देता है। इसीलिए वह बेटी की विदाई नहीं कर रहे हैं। उसका कहना है कि दो दिन पूर्व भी उसने धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: केएल राहुल बनेंगे लखनऊ टीम के कप्तान, बाकी दो खिलाड़ियों के नाम का भी हुआ खुलासा

संबंधित समाचार