मुरादाबाद : स्कूल बंद रहेंगे तब भी होंगी परीक्षाएं व प्रैक्टिकल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। सरकार के आदेश पर 23 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। लेकिन इस बीच अगर परीक्षा या प्रेक्टिकल पड़ते हैं तो छात्रों को बुलाया जा सकता है। इसके लिए संस्थानों को छूट दी गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। सरकार के आदेश पर 23 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। लेकिन इस बीच अगर परीक्षा या प्रेक्टिकल पड़ते हैं तो छात्रों को बुलाया जा सकता है। इसके लिए संस्थानों को छूट दी गई है।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में अपर मुख्य सचिव की ओर से 13 जनवरी को और फिर से माध्यमिक विद्यालयों का संचालन 23 जनवरी तक संस्थान कोरोना संक्रमण की वजह से बंद रहेंगे। आगे भी यदि संस्थानों को बंद रखना पड़ता है तो पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया जा सकता है। ऐसे में प्रधानाचार्यों को ध्यान रखना होगा कि परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज कराया जाए। इसके अलावा मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। इस बीच सामाजिक दूरी का पालन भी कराना होगा। अगर किसी छात्र को बुखार है तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए घर भेजने की व्यवस्था करनी होगी। कोरोना नियमों का पालन कराना होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड के विद्यालयों के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 24 से 31 जनवरी के बीच प्री बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन होना है। फरवरी के पहले सप्ताह से प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
कोरोना के नियमों के बीच होगी परीक्षा
बीते वर्ष कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी। यही वजह है कि इस बार भी परीक्षाओं को लेकर विभाग अभी से सतर्क है। इस बार भी छात्रों को टीककारण के बाद नियमों का पालन करते हुए स्कूल संचालक परीक्षा करा सकेंगे।
विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि परीक्षा या प्रेक्टिकल होने पर स्कूल छात्रों को बुला सकता है। अगर परीक्षा होगी तो छात्रों को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए स्कूल जाना पड़ेगा।– मनोज द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक
