अमेठी: मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बने खुर्शीद, इन्होंने दी बधाई…
अमेठी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के लाल को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गयी है। जिसकी सूचना पाते ही जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर …
अमेठी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के लाल को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गयी है। जिसकी सूचना पाते ही जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने अमेठी जनपद की तिलोई विधान सभा क्षेत्र के रस्तामऊ गांव के निवासी खुर्शीद खान उर्फ वजीर को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
खुर्शीद के मनोनयन से सपाइयों में फैली हर्ष की लहर
जिले में उनके मनोनयन की खबर फैलते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में जनपद के सभी सपा कार्यकर्ताओ ने अपनी खुशियों को साझा किया। फोन पर बधाई देने वाले की होड़ लग गयी। खुर्शीद खान उर्फ वजीर खान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरेंगे। पार्टी की नीतियों व सपा सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का वो कार्य करेंगे।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मनोनयन होने पर खुर्शीद खान उर्फ वजीर को प्रदेश के विभिन्न जनपदो से मोबाइल फोन पर सभी सपा कार्यकर्ता उन्हें बधाई संदेश दे रहे है। इसी प्रकार जनपद के अमेठी, संग्रामपुर, भेटुआ, भादर, गोरीगंज, जामो, जगदीशपुर, तिलोई सिंहपुर, शुकुल बाजार, मुसाफिर खाना, इन्हौना जायस, शाहगढ के सभी संगठन के सपा पदाधिकारियो ने प्रसन्नचित्त होकर हजारो लोगो ने शुभकामनाएं दी हैं।
तिलोई विधान सभा के विधान सभा अध्यक्ष छेदीलाल यादव, सपा महासचिव इजहार खान ने कहा कि खुर्शीद खान के प्रदेश सचिव बनाये जाने से जनपद अमेठी का नाम प्रदेश में रौशन हुआ है।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : चुनाव में कंट्रोल आईडी से सोशल मीडिया पर नजर रखेगी पुलिस
