अयोध्या: न्यायालय दो दिन के लिए बंद, कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
अयोध्या। एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर, 7 कर्मचारी और पॉस्को प्रथम में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 48 घंटे के लिए 19 व 20 जनवरी तक के लिए न्यायालय परिसर को सैनिटाइजेशन हेतु बंद किया गया है। 19 व 20 जनवरी को नियत दांडिक वादों में अग्रिम तिथि 27 जनवरी …
अयोध्या। एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर, 7 कर्मचारी और पॉस्को प्रथम में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 48 घंटे के लिए 19 व 20 जनवरी तक के लिए न्यायालय परिसर को सैनिटाइजेशन हेतु बंद किया गया है। 19 व 20 जनवरी को नियत दांडिक वादों में अग्रिम तिथि 27 जनवरी व 28 जनवरी 2022 नियत की गई है और सिविल वादों में 7 फरवरी 2022 व 8 फरवरी 2022 नियत की गई है। दोनों दिनों के महत्वपूर्ण न्यायिक कार्यों की सुनवाई 21 को की जाएगी।
अयोध्या: आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण, निर्माण कार्य अधर में, लेखपाल की कार्रवाई बेअसर
तारुन/अयोध्या। ग्राम पंचायत भवन के लिए राजस्व अभिलेख में दर्ज आरक्षित भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण से पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटवाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है। लेखपाल द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई का असर अवैध कब्जेदारों पर नहीं पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण, निर्माण कार्य अधर में, लेखपाल की कार्रवाई बेअसर
