मुरादाबाद : खुले मैन होल में गिरकर एसडीएम का अर्दली घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में खुले पड़े एक मेनहोल में गिरकर एसडीएम अर्दली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सीढ़ी की मदद से उसे तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की कमर की हड्डी में फैक्चर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए घायल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में खुले पड़े एक मेनहोल में गिरकर एसडीएम अर्दली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सीढ़ी की मदद से उसे तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की कमर की हड्डी में फैक्चर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए घायल को निजी अस्पताल ले गए।

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दादुपुर निवासी राजीव पुत्र शिव सिंह कलेक्ट्रेट में एसडीएम के अर्दली के पद पर कार्यरत है। मंगलवार दोपहर राजीव को कहीं जाना था। इसके लिए वह स्कूटी निकालने के लिए पार्किंग की ओर जा रहा था। इस दौरान वह खुले पड़े मैनहोल में गिर गया। राजीव की चीख सुनकर अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सीढ़ी की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ.एके सिंह ने राजीव को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उन्होंने राजीव का एक्सरे कराया। तब पता चला कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। जानकारी मिलने पर राजीव के साथ कर्मचारी और परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बेहतर उपचार के लिए वह घायल को निजी अस्पताल ले गए।
