बरेली: फुट ओवरब्रिज के लिए खोद डाली सड़क, मरीज परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली , अमृत विचार। नगर निगम का स्मार्ट सिटी का काम जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण को पलीता लगाने लगा है। हाल ही में यहां स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। ऐसे में जिला अस्पताल स्थित पार्क में लगे तीन पेड़ों पर पहले ही आरी चल चुकी है। अब जिला अस्पताल …

बरेली , अमृत विचार। नगर निगम का स्मार्ट सिटी का काम जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण को पलीता लगाने लगा है। हाल ही में यहां स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। ऐसे में जिला अस्पताल स्थित पार्क में लगे तीन पेड़ों पर पहले ही आरी चल चुकी है। अब जिला अस्पताल की मुख्य सड़क पर जेसीबी चलाई जा रही है जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इस दौरान जो डीपीआर तैयार की गई थी। इसमें इमरजेंसी से ब्रिज शुरू होकर रोड पर बनी डायलिसिस यूनिट के पास उतरना था। वहीं तीन लिफ्ट का निर्माण भी किया जाना है।

इस संबंध में जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि डीपीआर में बदलाव हुए हैं जिस कारण अब मुख्य सड़क भी खोदी जा रही है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। फिलहाल अधिकारियों के बात कर सड़क खोदने पर आपत्ति जाहिर की है।

फुटओवर ब्रिज का निर्माण सेतु निगम नहीं कर रहा है। यह नगर निगम का प्रोजेक्ट है।

—वीके सेन,परियोजना प्रबंधक सेतु निगम

यह भी पढ़े-

बरेली: पत्नी के मायके पक्ष के लोगों पर जेवरात ले जाने का आरोप

 

संबंधित समाचार