शामली में पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना बाबरी इलाके में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये गांव बुटराडा के जंगल में हाजी अजहर के बंद पड़े कलेसर में अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए जुनैद उर्फ जुन्ना पुत्र शाहिद हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान के अनुसार पुलिस ने …

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना बाबरी इलाके में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये गांव बुटराडा के जंगल में हाजी अजहर के बंद पड़े कलेसर में अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए जुनैद उर्फ जुन्ना पुत्र शाहिद हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान के अनुसार पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में राइफल, तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण एवं कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित जुनैद उर्फ जुन्ना की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाबरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री में हथियारों का निर्माण आगामी विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिये किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : लूट के तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी और 25100 रुपये भी किए बरामद

कोविड टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल

झांसी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में लोगों को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए शुरू किये गये टीकाकरण अभियान में वीरांगना नगरी झांसी के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और पहला स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि जनपद में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण को एक साल पूरा हो गया है। बुंदेलखंड में पहली डोज लगवाने में झांसीवासी सबसे आगे रहे, बांदा जनपद का दूसरा स्थान है।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस और सपा के बीच हिन्दुओं के खिलाफ घृणा फैलाने वालों को प्रोत्साहित करने की चल रही है प्रतिस्पर्धा: बीजेपी

संबंधित समाचार