लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने लगवायी वैक्सीन की बूस्टर डोज
लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवायी। साथ ही लोगों को बूस्टर डोज वैक्सीन समय से लगवाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। बूस्टर डोज से कोरोना से अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा की जा …
लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवायी। साथ ही लोगों को बूस्टर डोज वैक्सीन समय से लगवाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। बूस्टर डोज से कोरोना से अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने जनता से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की।
महापौर ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण
कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए महापौर ने मंगलवार को जोन एक के दयानिधान पार्क, सीएमओ आफिस के पास एवं रिवर बैंक कालोनी में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी रैन बसेरों में गीजर, अलाव, गरम कंबल को दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जोनल अधिकारी राजेश सिंह, सहायक अभियंता केएस रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ में कोरोना वायरस से एक और मौत, 2173 नए मामले
लखनऊ। कोरोना मामले में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं मंगलवार को राजधानी में 2173 नए संक्रमित पाए गए। यह संख्या शनिवार को आए मामलों से कम है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
मंगलवार को जहां 3007 व्यक्ति कोरोना से ठीक हुए हैं व ही सक्रिय मामलों की संख्या भी कम होकर 16823 रही। मंगलवार को गोसाईगंज निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु भी हुई है। एक सप्ताह में दो लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।कोरोनावायरस संक्रमित में कांटैक्ट ट्रेसिंग के 942 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं, सर्दी-जुखाम और बुखार जैसे हल्के लक्षणों के आने पर जांच करवाने वालों की संख्या बढ़… यहां पढ़ें पूरी खबर… https://amritvichar.com/one-more-death-due-to-corona-virus-in-lucknow-2173-new-cases/
