बरेली: 3.50 लाख लेकर पूरे किए फेरे, पति समेत सात पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार । शादी से तीन दिन पहले वर पक्ष ने दहेज में लड़की वालों के सामने आठ लाख रुपये की मांग रख दी। शादी के दिन लड़की पक्ष ने समझाने का प्रयास किया, मगर लड़के वाले जिद पर अड़ गए। साढ़े तीन लाख रुपये दिए तो फेरे हुए। जब विदा होकर बहू ससुराल गई …

बरेली,अमृत विचार । शादी से तीन दिन पहले वर पक्ष ने दहेज में लड़की वालों के सामने आठ लाख रुपये की मांग रख दी। शादी के दिन लड़की पक्ष ने समझाने का प्रयास किया, मगर लड़के वाले जिद पर अड़ गए। साढ़े तीन लाख रुपये दिए तो फेरे हुए। जब विदा होकर बहू ससुराल गई तो वहां उसे ताने मिले। विरोध करने पर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए।

इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर क्षेत्र एक महिला ने बताया कि 29 जून 2020 को उसकी शादी संभल के युवक से हुई थी। शादी से तीन दिन पहले लड़के वाले दहेज में आठ लाख रुपये मांगने लगे। न देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। उसके पिता ने किसी तरह 3.50 लाख रुपये व 5 तोला सोने के जेवरात ससुरालियों को दिए। बकाया रकम बाद में देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ही उसके फेरे हुए। महिला के मुताबिक ससुराल में पहुंचते ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पहले दिन ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए गए। दहेज की बकाया रकम दिलाने के लिए दबाव बनाया गया। उसके पिता ने किसी तरह लॉकडाउन में 50 हजार रुपये का इंतजाम कर ससुरालियों को दिए। एक माह के अंदर पूरी रकम देने का वादा किया।

आरोप है कि पूरी रकम न मिलने पर उसे पति, सास-ससुर और ननद ने कई दिन भूखा रखा। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। 12 दिसंबर 2021 को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़े-

बरेली: दुबई का मालिक बताकर दिखाया प्लॉट, हड़पे 2.30 लाख

संबंधित समाचार