बरेली: चालक को झपकी आने से रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के सेटेलाइट से सवारियों को लेकर जा रही अमरोहा डिपो की बस पीलीभीत बाईपास के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर पलटी नहीं। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि बाद में सवारियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर रवाना किया …

बरेली, अमृत विचार। शहर के सेटेलाइट से सवारियों को लेकर जा रही अमरोहा डिपो की बस पीलीभीत बाईपास के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर पलटी नहीं। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि बाद में सवारियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर रवाना किया गया। मंगलवार की सुबह क्रेन बुलाकर बस को हटाया गया। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ।

सोमवार की देर रात अमरोहा डिपो की बस सेटेलाइट से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस में करीब 20 सवारियां बैठी हुईं थी। जैसे ही बस पीलीभीत बाईपास के पास पहुंची, तभी अचानक चालक को झपकी लग गई और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बस को डिवाइडर पर चढ़ते देख सवारियां चीखने लगी। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और आनन-फानन सवारियों को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। मंगलवार की सुबह क्रेन बुलाकर बस को सीधा कराया गया। हालांकि हादसे में कोई भी सवारी घायल नहीं हुई है।

संबंधित समाचार