बरेली: भुगतान लटकने से नहीं हो पा रहे सड़क के काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारियों के चुनावी तैयारियों में व्यस्त होने के साथ ही 15वें वित्त से स्वीकृत सड़क-गलियों के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि निगम के ठेकेदारों का कहना है कि दिवाली के समय ठेकेदारों के बकाए भुगतान की स्थिति कुछ सुधरी थी, लेकिन अब फिर से उनका काफी बकाया …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारियों के चुनावी तैयारियों में व्यस्त होने के साथ ही 15वें वित्त से स्वीकृत सड़क-गलियों के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि निगम के ठेकेदारों का कहना है कि दिवाली के समय ठेकेदारों के बकाए भुगतान की स्थिति कुछ सुधरी थी, लेकिन अब फिर से उनका काफी बकाया हो गया है। इसलिए ठेकेदारों को काम पूरा करने में दिक्कत हो रही है।

15वें वित्त आयोग के बड़ी संख्या में कामों की स्वीकृति मिली थी। ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान न मिलने से काम पूरा करने में दिक्कत हो रही है। टेंडर होने के बावजूद नए काम प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। सहसवानी टोला में सड़क-नालों के कई काम अधूरे पड़े हैं। इसके अलावा संजयनगर, दुर्गानगर, सुभाष नगर, शहर के बाहरी क्षेत्रों की तमाम नई कॉलोनियों में भी सड़कों के काम नहीं पूरे हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार