आज का राशिफल। 19 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज आपको व्यापार के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में बड़ा प्रयोग करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना लाभकारी होगा। कपड़ा व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। भीड़भाड़ में जाने से बचें। वृष आज कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। छात्रों को उच्च …

मेष

आज आपको व्यापार के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में बड़ा प्रयोग करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना लाभकारी होगा। कपड़ा व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। भीड़भाड़ में जाने से बचें।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर मतभेद दूर होंगे। नए काम की शुरुआत करना हितकर होगा।

मिथुन

आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। असंतुलित खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी से बद्तमीजी से बात न करें। एकाग्रता में कमी के कारण काम देरी से होंगे।

कर्क

आज कमीशन से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कठोर निर्णय ले सकते हैं। प्रणय जीवन को लेकर सुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह

आज आप थोड़े कन्फ्युज रहेंगे। अपने हितैषियों और शत्रुओं में अंतर कर पाने में चूक कर सकते हैं। शरीर में शिथिलता रहेगी। दैनिक आवश्यकताओं पर आवश्यकता से अधिक खर्च न करें। समुद्र और गहरे जल स्रोतों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या

आज का दिन बेहद अनुकूल है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। धन को लेकर अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ आंतरिक सुधार कर सकते हैं। रुके हुए सरकारी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

तुला

आज उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। ऐसा भी संभव है की आपको पदोन्नति मिल जाए। नया वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी।

वृश्चिक

आज तीर्थ यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपको विशेष सम्मान मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

धनु

आज बच्चों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचें। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। अनुसन्धान संबंधित कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा।

मकर

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों और हितैषियों की सलाह आपको काफी काम आएगी। परिवार की किसी समस्या का निदान होगा।

कुंभ

आज शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। उत्तम दांपत्य सुख का आनन्द लेंगे। अपने खर्चों में कटौती अवश्य करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

संबंधित समाचार