लखनऊ में कोरोना का कहर, वायरस की चपेट में आए 3060 लोग
लखनऊ। कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 3060 लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं। सबसे ज्यादा अलीगंज में वायरस हमलावर हुआ है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है। कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पहली बार अलीगंज में मरीजों का आंकड़ा 500 …
लखनऊ। कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 3060 लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं। सबसे ज्यादा अलीगंज में वायरस हमलावर हुआ है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है। कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
पहली बार अलीगंज में मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा है। अभी तक यह आंकड़ा 400 तक सीमित था। चिनहट में 423 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। आलमबाग में संक्रमितों का आंकड़ा 381 पहुंच गया है। जबकि इंदिरा नगर में 269 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। सरोजनी नगर में 209 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। सिल्वर जुबली हॉस्पिटल के तहत 241 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरस तेजी से फैल जरूर रहा है। पर, इससे लोगों की सेहत को नुकसान नहीं हो रहा है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी कम लोगों को पड़ रही है। वायरस के खतरों से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोनावायरस बचाव का टीका जरूर लगाएं।
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, पिछले 24 घंटों में दो लाख 82 हजार 970 नए केस आए सामने
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 82 हजार 970 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 441 लोगों की मौत हुई है। अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,79,01,241 हो गई है वहीं वहीं, 441 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, पिछले 24 घंटों में दो लाख 82 हजार 970 नए केस आए सामने
