UP Election 2022: इन दो सीटों में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसको लेकर पार्टी के अंदर खाने में सीटों पर विचार शुरू हो गया है। उनके लिए अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी जिले की एक विधानसभा सीट पर विचार कर रहे …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसको लेकर पार्टी के अंदर खाने में सीटों पर विचार शुरू हो गया है। उनके लिए अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी जिले की एक विधानसभा सीट पर विचार कर रहे हैं।
पार्टी के सूत्रों की माने तो इन दोनों सीटों के समीकरण पर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। आजमगढ़ जिले की गोपालपुर सीट पर नफीस अहमद विधायक है। वह अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं।
चारबाग से लगातार यह सीट सपा के हिस्से में आती रही है। इस सीट पर यादव के बाद सबसे ज्यादा वोट दलित समाज का है इसलिए इस सीट पर सीधी टक्कर सपा और बसपा की होती रही है।
इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सपा सुप्रीमो के चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ी तो वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर की सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से सपा अध्यक्ष पर भी दबाव बन रहा था जिसे देखते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भी चुनाव लड़ने पर पार्टी मंथन कर रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, सत्ता में आने पर देंगे 18 हजार रुपये सालाना पेंशन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया कि अगर हम सत्ता में आए तो समाजवादी पेंशन फिर से शुरू की जाएगी। हम गरीब महिलाओं को 18 हजार रुपये प्रति वर्ष यानी 1500 रुपये प्रति महीने की पेंशन देने का काम करेंगे। इसके साथ ही आगे सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपेरा समुदाय के लोगों से सपा का खास लगाव रहा है। हम सत्ता में लौटे तो एक्सप्रेस-वे के किनारे एक स्नेक चार्मर्स विलेज बनाएंगे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- UP Election 2022: अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, सत्ता में आने पर देंगे 18 हजार रुपये सालाना पेंशन
