महान गायिका लता मंगेशकर की हालत पहले से बेहतर, जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले 11 दिन से दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत पहले से अच्छी और स्थिर है। 92 साल की लता जी की प्रवक्ता ने आधिकारिक रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि महान गायिका की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है। …

मुंबई। कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले 11 दिन से दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत पहले से अच्छी और स्थिर है। 92 साल की लता जी की प्रवक्ता ने आधिकारिक रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि महान गायिका की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं। इस समय फिलहाल मंगेशकर आईसीयू में एडमिट हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रही है।

कोरोना के साथ लता जी को हो गया था निमोनिया

बता दें कि लता मंगेशकर को 8-9 जनवरी की रात को ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। ये अस्पताल उनके निवास ‘प्रभु कुंज’ से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महान गायिका के इलाज में जुटे डॉ. प्रतीत समदानी ने कुछ दिन पूर्व बताया था कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया है, जिसे कोविड निमोनिया के रूप में जाना जाता है। आईसीयू में डॉक्टरों की गहन निगरानी में लता दीदी का इलाज चल रहा है।

खतरे से बाहर हैं लता दीदी…

बता दें कि महान गायिका अब पहले से बेहतर हैं और उन्होंने तेजी से स्वास्थ्य लाभ लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने अब नाश्ता और खाना खाना भी शुरू कर दिया है। महान गायिका महान गायिका की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा कि दीदी अब पहले से स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रही है। अब वो खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: पिछले छह चुनाव से निर्दलीय जीत रहे राजा भैया, इस बार क्या तोड़ेगे अपना रिकॉर्ड?

संबंधित समाचार