पीलीभीत: बच्चों ने रंगोली के जरिए बताया मतदान का महत्व
पीलीभीत, अमृत विचार। स्वीप अभियान के तहत संतोषपुरा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदान का महत्व बताते हुए मतदाताओं से आगामी चुनाव में मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता से संबंधित मनमोहक रंगाली परिसर में बनाई। जिसे सभी ने सराहा। मतदान …
पीलीभीत, अमृत विचार। स्वीप अभियान के तहत संतोषपुरा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदान का महत्व बताते हुए मतदाताओं से आगामी चुनाव में मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता से संबंधित मनमोहक रंगाली परिसर में बनाई। जिसे सभी ने सराहा।
मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि वोट का सही इस्तेमाल कर मतदाता एक ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं, जो क्षेत्र के विकास में काम कर सके। मतदान में एक-एक वोट का महत्व होता है।इसलिए बेहतर जनप्रतिनिधि के चयन के लिए मतदान करने को जागरूक किया गया। शिक्षकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों इसकी विस्तार से जानकारी दी।
इसी के साथ विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को कराए जा रहे युवाओं के वैक्सीनेशन को शिविर भी लगाया गया। जिसमें पंद्रह से अठारह साल के युवा छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की डोज लगाई गई। यह भी कहा गया कि वह खुद कोविड प्राेटोकॉल का पालन करें और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करते रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने मे गौरव वर्मा शैली शर्मा, प्रखर मिश्र , चमन, संघमित्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर डीएम ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय
