रामपुर : जिले में 213 निकले कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 1356

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का कहर कम होते नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को आई सूची में 213 लोग संक्रमित हुए है। राहत की बात यह है कि 253 लोगों का आईसोलेशन पूरा होने पर उनको घर भेज दिया गया है। अब संक्रमितों की संख्या 1356 हो गई है। जिले में कोरोना का कहर …

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का कहर कम होते नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को आई सूची में 213 लोग संक्रमित हुए है। राहत की बात यह है कि 253 लोगों का आईसोलेशन पूरा होने पर उनको घर भेज दिया गया है। अब संक्रमितों की संख्या 1356 हो गई है।

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 213 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है इस रिपोर्ट में कर्मचारी, महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर, मिलक, सैदनगर स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

संबंधित समाचार