यूपी चुनाव-2022: नानपारा विधानसभा में गढ़ बचाने और गढ़ ढहाने की होगी जंग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नानपारा विधान सभा क्षेत्र में सपा पार्टी के स्थापना काल से ही कभी जीत नहीं मिल सकी है। जबकि हर विधान सभा चुनाव में पार्टी द्वारा प्रत्याशी उतारा जाता है। इस विधान सभा से सर्वाधिक बार भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। 16वीं विधान सभा में भी भाजपा की माधुरी वर्मा ने …

बहराइच। जिले के नानपारा विधान सभा क्षेत्र में सपा पार्टी के स्थापना काल से ही कभी जीत नहीं मिल सकी है। जबकि हर विधान सभा चुनाव में पार्टी द्वारा प्रत्याशी उतारा जाता है। इस विधान सभा से सर्वाधिक बार भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। 16वीं विधान सभा में भी भाजपा की माधुरी वर्मा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार वह सपा पार्टी में चली गईं हैं। संभावना है कि सपा से पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी।

1975 में हुआ था नानपारा विधानसभा क्षेत्र का गठन

बहराइच जिले में सात विधान सभा क्षेत्र है। नानपारा विधान सभा क्षेत्र का गठन वर्ष 1975 में हुआ था।  वर्ष 1977 में हुए विधान सभा चुनाव में फजलुर्रहमान ने भाकपा पार्टी से जीत दर्ज की थी। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी से फजलुर्रहमान ने वर्ष 1993 में जीत दर्ज की थी। सर्वाधिक बार भाजपा के प्रत्याशी जटाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा पार्टी से जटाशंकर सिंह ने वर्ष 1980, वर्ष 1991, 1996 और 2002 में जीत दर्ज की थी।

2017 में बीजेपी से माधुरी वर्मा ने दर्ज की थी जीत  

इसके बाद वर्ष 2007 में हुए विधान सभा चुनाव में बसपा के वारिस अली ने जीत हासिल की थी। फिर कांग्रेस प्रत्याशी माधुरी वर्मा ने वर्ष 2012 का विधान सभा चुनाव जीता तो वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा की सीट से माधुरी वर्मा ने दोबारा जीत हासिल की थी। इस सीट पर सपा अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकती है।

कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाली माधुरी वर्मा को टिकट दिया जा  सकता है। यदि ऐसा होता है तो माधुरी वर्मा की हैटिक होगी तो सपा का सूखा समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में सपा सरकार बनी तो हर गरीब परिवार को हर साल 18 हजार रुपये की मदद मिलेगी-अखिलेश यादव

कांग्रेस के देवतादीन ने भी जीता चुनाव

वर्ष 1985 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और जनता दल पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार देवतादीन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद पुनः 1989 के विधान सभा चुनाव में भी देवतादीन को जनता ने जीत दिलाते हुए विधान सभा पहुंचाया था।

  • वर्ष       विजयी            मत         पार्टी         रनर         मत       पार्टी
  • 2017  माधुरी वर्मा   86312      भाजपा   वारिस अली 67643   कांग्रेस
  • 2012 माधुरी वर्मा    46987     कांग्रेस   वारिस अली 42665   बसपा
  • 2007 वारिस अली   54965   बसपा   जटाशंकर सिंह 34439 भाजपा

मतदाताओं पर एक नजर

  • 343470 कुल मतदाता
  • 181576 पुरुष
  • 161878 महिला
  • 16 थर्ड जेंडर

संबंधित समाचार