त्रिपुरा में मानव तस्करी! 16 वर्षीय छात्रा गायब हुई तो उखड़ने लगे पुराने केस
अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहिजला जिले के बिशालगढ़ गांव से सोमवार को गायब हुई 16 वर्षीय छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी जब वह अरलिया क्षेत्र से गायब हो गई। छात्रा की ट्यूशन से छुट्टी उसके अन्य साथियों समेत सात बजे हुई थी मगर वह घर नहीं पहुंची। सभी …
अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहिजला जिले के बिशालगढ़ गांव से सोमवार को गायब हुई 16 वर्षीय छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी जब वह अरलिया क्षेत्र से गायब हो गई। छात्रा की ट्यूशन से छुट्टी उसके अन्य साथियों समेत सात बजे हुई थी मगर वह घर नहीं पहुंची।
सभी रिश्तेदारों, पड़ोसियों, दोस्तों और परिचितों की लड़की को ढूंढने की नाकाम कोशिश के बाद उसके परिवार ने बिशालगढ़ महिला थाने में उसके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है मगर उसे अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि छात्रा को ट्रैफिकिंग रैकेट ने अगवा कर लिया है। इससे पहले भी त्रिपुरा में मानव तस्कर गिरोह द्वारा लड़कियों को उठाने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें-
दिव्यांग महिला कर्मी के घर से तीन लाख की नगदी एवं आभूषण चोरी
