2022 में बहुत व्यस्त हैं मनोज वाजपेयी, नई स्क्रिप्ट पढ़ना किया बंद…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी वर्ष 2022 में बहुत व्यस्त हैं और उन्होंने साल 2023 तक कोई भी नई स्क्रिप्ट पढ़ने और नैरेशन का काम लेने से मना कर दिया है। मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2021 में राम रेड्डी के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और कानू बहल की थ्रिलर डिस्पैच की शूटिंग को पूरा कर लिया है। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी वर्ष 2022 में बहुत व्यस्त हैं और उन्होंने साल 2023 तक कोई भी नई स्क्रिप्ट पढ़ने और नैरेशन का काम लेने से मना कर दिया है।

मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2021 में राम रेड्डी के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और कानू बहल की थ्रिलर डिस्पैच की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने अभिषेक चौबे की अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

पहले अपनी फिल्मों को पूरा करेंगे मनोज

इस फिल्म की शूटिंग को खत्म करने के बाद मनोज बाजपेयी अपने अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मनोज बाजपेयी ने कहा कि वो अपनी कमिटमेंट्स के साथ हूं और उन्हें उन सभी फिल्मों को पूरा करना होगा, जिसके लिए उन्होंने निर्माताओं से कमिटमेंट्स किया है। यह साल उन्हें 2023 के अंत तक व्यस्त रखेगा और इसी वजह से उन्होंने नई स्क्रिप्ट पढ़ना और नैरेशन लेना बंद कर दिया है। इस वक्त मेरे पास तारीखें नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

महान गायिका लता मंगेशकर की हालत पहले से बेहतर, जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज…

मुंबई। कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले 11 दिन से दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत पहले से अच्छी और स्थिर है। 92 साल की लता जी की प्रवक्ता ने आधिकारिक रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि महान गायिका की हालत स्थिर और पहले से बेहतर है। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने से पहले सुनिश्चित.. पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/%e0%a4%aelegendary-singer-lata-mangeshkars-condition-is-better-than-before-may-be-discharged-soon/

संबंधित समाचार