बिजनौर : हिंदू संगठन के नेता जितेंद्र बैंस लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, नूरपुर/अमृत विचार। विधानसभा से हिंदूवादी संगठन के नेता जितेंद्र बैंस ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बुधवार को मुरादाबाद मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के आनुसंगिक संगठनों के दायित्व वान, कर्मठ कार्यकर्ता के …

बिजनौर, नूरपुर/अमृत विचार। विधानसभा से हिंदूवादी संगठन के नेता जितेंद्र बैंस ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बुधवार को मुरादाबाद मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि गत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के आनुसंगिक संगठनों के दायित्व वान, कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी तथा हिंदू समाज की सेवा में लगा रहा।

धुंधली निवासी जितेंद्र बैस ने नूरपुर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावनाएं व्यक्त की। जितेंद्र बैस ने कहा कि उन्होंने धरातल पर रहकर जनता की सदैव ही सेवा की है तथा विगत कई वर्षों से अपने समाज के लिए, हिंदुत्व के लिए लगातार कार्य करते चले आ रहे हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐसे प्रत्याशी का चयन किया है जो कभी भी सुख या दुख में जनता के बीच नहीं पाया गया।

पार्टी के इस चयन से विधानसभा क्षेत्र की जनता बहुत ज्यादा क्षुब्ध है एवं प्रत्याशी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। अतः जनता के विशेष अनुरोध पर ही उन्होंने यह कदम उठाया है। प्रेस वार्ता के दौरान अवधेश चौहान, सचिन पंडित, अमन, मोहित रस्तोगी, जयवीर चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार