बरेली: पानी के खुले टैंक में गिरकर 8 साल के बच्चे की मौत
बरेली,अमृत विचार। पड़ोस के घर में पानी के खुले टैंक में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने टैंक में ढक्कन न लगाकर लापरवाही की है। लिहाजा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इज्जतनगर के जेएन सिटी निवासी सीताराम …
बरेली,अमृत विचार। पड़ोस के घर में पानी के खुले टैंक में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने टैंक में ढक्कन न लगाकर लापरवाही की है। लिहाजा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इज्जतनगर के जेएन सिटी निवासी सीताराम ने बताया कि वह शाहजहांपुर के भगवंतापुर के रहने वाले हैं। यहां सब्जी बेचकर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि 1 जनवरी को उनका 8 साल का बेटा प्रियांशु खेलते-खेलते पड़ोसी आसिफ के घर चला गया। आसिफ के घर में पानी का टैंक खुला था। बच्चे के रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। बाद में आसिफ के घर के टैंक में बच्चे का शव पड़ा मिला।
उस समय तो परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन अब परिवार का कहना है कि आसिफ की लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की जान गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की जहां सीओ क्राइम ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़े-
