बरेली: मॉडल टाउन में सड़क से हटाया कब्जा
अमृत विचार, बरेली। मॉडल टाउन में गली में लोगों ने कई फुट ईंट लगाकर रोड को ऊंचा कर लिया था। इसलिए लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। नगर आयुक्त तक शिकायत पहुंचने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ऊंची की गई रोड को तोड़कर सड़क के बराबर कर …
अमृत विचार, बरेली। मॉडल टाउन में गली में लोगों ने कई फुट ईंट लगाकर रोड को ऊंचा कर लिया था। इसलिए लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। नगर आयुक्त तक शिकायत पहुंचने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ऊंची की गई रोड को तोड़कर सड़क के बराबर कर दिया। टीम ने दोबारा अवैध कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
मॉडल डाउन के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनका घर मॉडल टाउन सब्जी मंडी की पीछे साइड में है। जिसकी एक गली एक टेलर और दूसरी साइड आचार फैक्ट्री की ओर जाती है। बाहर रोड पर दोनों तरफ मकान हैं। कुछ मकान मालिकों ने रोड के दोनों साइड में छह से सात फुट जगह को ईंटों से पक्का कर अवैध कब्जा कर लिया है।
इससे वाहनों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस शिकायत के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मकान मालिकों ने जो रोड ऊंची कर ली थी, उसे उखाड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही रोड को बराबर कर दिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
