लखनऊ: बसपा ने की पहले चरण के 12 प्रत्याशियों की घोषणा, ये रहे नाम…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार शाम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में छह पूर्व घोषित प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है और छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा ने कुछ सीटों पर बदल दिए प्रत्याशी पार्टी महासचिव मेवालाल …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार शाम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में छह पूर्व घोषित प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है और छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
बसपा ने कुछ सीटों पर बदल दिए प्रत्याशी
पार्टी महासचिव मेवालाल ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिये 15 जनवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी थी जिसमें कुछ सीटों पर प्रत्याशियों घोषित किये है और कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले है।
ये भी पढ़ें; लखनऊ: कड़ाके की ठंड से रूम हीटर और गीजर की बढ़ी मांग, इतने बढ़ गए दाम…
जारी सूची के अनुसार शामली के थानाभवन विधानसभा सीट से जहीर मलिक, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत से अरूण कसाना, साहिबाबाद से अजीत कुमार पाल, बुलंदशहर से मोबीन कल्लू कुरेशी तथा मथुरा से सतीश कुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया हैं।
जबकि जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले गये है उनमे मुजफ्फरनगर के खतौली में माजिद सिद्दीकी के स्थान पर करतार सिंह भड़ाना, गाजियाबाद में सुरेश बंसल के स्थान पर कृष्ण कुमार शुक्ला, हापुड़ में गढमुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ के स्थान पर मदन चौहान, अलीगढ की खैर सीट से प्रेमपाल सिंह जाटव के स्थान पर चारूकेन, आगरा के एम्तादपुर से सर्वेश बघेल के स्थान पर प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी से मुरारी लाल गोयल के स्थान पर शब्बीर अब्बास को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें; प्रज्ञा जायसवाल के साथ ‘मैं चला’ गाने में नजर आयेंगे सलमान, ये भी आए साथ…
