बरेली: आरटीओ समेत 372 मरीज कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को जिले में सर्वाधिक कोरोना के मामले 385 सामने आए थे। बुधवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा इसके ही आसपास रहा। 372 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी और आरआई भी शामिल हैं। जिले में संक्रमण के सक्रिय मामले 2163 पर पहुंच गई …
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को जिले में सर्वाधिक कोरोना के मामले 385 सामने आए थे। बुधवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा इसके ही आसपास रहा। 372 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी और आरआई भी शामिल हैं। जिले में संक्रमण के सक्रिय मामले 2163 पर पहुंच गई है।
कोरोना के हल्के लक्षण होने पर आरटीओ ने अपनी जांच कराई तो वह संक्रमित निकले। जानकारी होने पर फौरान आरटीओ ने हाल में उनके संपर्क में आने वाले लोगों को सूचना देकर कोरोना जांच कराने का आदेश दिया।
कमिश्नरी में कार्यरत कर्मचारी भी संक्रमित
सर्विलांस सेल से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बड़ी संख्या में मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें कमिश्नरी में कार्यरत कई कर्मचारी भी कोरोना जांच में संक्रमित मिले। हालांकि, संक्रमित कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया है। आईवीआरआई में चार, सीएचसी के एक डॉक्टर, सुभाष नगर निवासी एक युवक, ग्रीन पार्क निवासी एक युवक, नवादा शेखान निवासी दो युवक, बिहारीपुर, शांति विहार, भमौरा, सुपर सिटी, डिफेंस कॉलोनी निवासी मरीजों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वर्जन
जिले मे कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से 350 से अधिक मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। वहीं सक्रिय मामले भी 2000 के पार पहुंच गए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।
–डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल
