बरेली: युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बरेली आकर देखी चुनाव की तैयारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पार्टी कार्यालय आकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने की बात कही। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने टीम के साथ उनका स्वागत किया। दोपहर पार्टी कार्यालय पहुंचे सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

बरेली। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पार्टी कार्यालय आकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने की बात कही। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने टीम के साथ उनका स्वागत किया। दोपहर पार्टी कार्यालय पहुंचे सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में युवाओं पर ज्यादा जिम्मेदारी है।

जनता भाजपा के कार्यों से नाराज चल रही है। वह सपा की तरफ देख रही है। इसलिए युवा गांव में घर-घर भाजपा सरकार की असफलताओं की जानकारी दें और सपा को वोट देने के लिए जनता को प्रेरित करें। सपा के पास युवाओं की बड़ी टीम है। इसका उपयोग हर स्तर पर करना बेहतर होगा। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें नगर की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महानगर टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार